बक्सर: सदर प्रखंड के चुरामनपुर और अन्य पंचायतों में अनुसूचित जाति, जनजाति विकास शिविर आयोजित
Buxar, Buxar | Apr 19, 2025 सदर प्रखंड के चुरामनपुर, अर्जुनपुर, सोनवर्षा, महदह, जगदीशपुर, बरूना , करहसी पंचायतों में शनिवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के तत्वावधान में विशेष विकास शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडे ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है.