जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं, कलेक्टर ने दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जिले के दूरस्थ एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आवेदकों से संवाद कर उनके प्रकरणों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में वनपट्टा संबंधी जांच, मानदेय, त्रुटि सुधार, भूमि कब्जा हटवाने, पशु शेड निर्माण के लिए सहायता, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा रिकॉर्ड दुरुस्ती सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
#cmochhattisgarh #koreadistrict #Chhattisgarh