जिले में 2,985 मीट्रिक टन धान खरीदी, पिछले साल की समान अवधि से 12.28 फीसदी अधिक
683 किसानों ने बेचा धान, गिरजापुर केंद्र सबसे आगे। 23 नवंबर के लिए 257 टोकन जारी।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में कोरिया जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 2,985.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। 21 नवंबर की सुबह 10 बजकर 25 मिनट की स्थिति में जारी उपार्जन रिपोर्ट के अनुसार, यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.28 प्रतिशत अधिक है। जिले में पंजीकृत 24,116 किसानों में से 683 किसान धान बेच चुके हैं। यह कुल पंजीकृत किसानों का 2.83 प्रतिशत है।
#KoreaDistrict #chhattisgarh #CMOChhattisgarh