बदलापुर: बदलापुर तहसील क्षेत्र से BA की छात्रा को भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
बदलापुर तहसील क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली BA की छात्रा को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री किसी अज्ञात लड़के से फोन पर बात करती थी. जिसने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है.