सम्भल मैं Live आगामी नवरात्रि एवं दशहरा त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया वीडियो को शेयर करें
यूपी के जनपद सम्भल मैं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा आगामी नवरात्रि एवं दशहरा त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके, क्षेत्राधिकारी सम्भल, क्षेत्राधिकारी असमोली एवं सम्बन्धित थाना प्रभारियों के साथ कोतवाली सम्भल एवं थाना नखासा क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील एवं हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई तथा प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने हेतु निर्देशित किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी गश्त एवं निगरानी की जाएगी तथा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल की ब्रीफिंग कर उचित व्यवस्थापन एवं प्रभावी ड्यूटी प्रबन्धन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही पुराने अभियोगों में वांछित अभियुक्तों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अन्य आपराधिक तत्वों को चिन्हित एवं सूचीबद्ध कर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद में फ्लैग मार्च एवं प्रभावी पुलिसिंग तथा CCTV कैमरों को क्रियाशील, मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस द्वारा प्रभावी गश्त, निगरानी तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु
बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल