इटारसी: इटारसी के शासकीय सांदीपनी विद्यालय का डेढ़ साल बाद भी काम नहीं हुआ पूरा,45 लाख का ठेकेदार पर लगाया जुर्माना
तवा कॉलोनी में करीब 32 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अब भी सोमवार शाम करीब 4 बजे तक अधूरा है। निर्माण कार्य तय समय से करीब डेढ़ साल पीछे चल रहा है। अक्टूबर की अंतिम समय-सीमा भी बीत चुकी है,स्कूल का हैंडओवर अटक गया है। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, निर्माण एजेंसी अग्रवाल कंस्ट्रक्शन पर 40 से 45 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।