Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
arksuparfastnewss
1
जालौन में महिलाओं के बीच छिड़ी जंग, गांव बना अखाड़ा!#viralvideo #जालौन #breakingnews
Orai, Jalaun
| May 26, 2026
#viralvideo
#जालौन
#breakingnews
MORE NEWS
गहोई सेवा मंडल चुनाव, वोट की ताकत से तय होगा नेतृत्व, धर्मशाला में सुबह से उमड़ी मतदाताओं की भीड़ अध्यक्ष से लेकर कोषाध्यक्ष तक कई महत्वपूर्ण पदों के लिए मतदान जारी, शाम को मतगणना के बाद आएंगे नतीजे देखिए चुनाव कवरेज, जितेंद्र गुप्ता के साथ सिर्फ बोल दो भारत पर उरई। गहोई सेवा मंडल उरई के चुनाव को लेकर रविवार को गहोई धर्मशाला में सुबह 7:30 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर 3:30 बजे तक जारी रही। समाज के मतदाता बड़ी संख्या में मतदान स्थल पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, सहमंत्री, कोषाध्यक्ष, सदस्य सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए हो रहे इस चुनाव को लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान स्थल पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दीं। प्रत्याशी भी मतदाताओं से संपर्क कर उनका समर्थन हासिल करने के प्रयास में जुटे रहे। चुनाव को लेकर पूरे दिन गहोई धर्मशाला में लोकतांत्रिक माहौल बना रहा। समाज के लोग अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं और अब सभी की निगाहें चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय ईटोरिया ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतदान स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की विशेष व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं, प्रत्याशी और मतदाता दोनों ही एलईडी स्क्रीन पर सीसीटीवी की लाइव निगरानी देख सकते हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सभी की नजर बनी हुई है। मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मतदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए मतदान स्थल पर पहुंचे प्रथम मतदाता विवेक गुप्ता (विमल प्रेस) का मुख्य निर्वाचन टीम द्वारा फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता का प्रतीक बताते हुए समाज के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत और सक्रिय समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। चुनाव समिति के अनुसार किसी भी मतदाता पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। सभी मतदाता क्रमबद्ध तरीके से लाइन में खड़े होकर गुप्त मतदान कर रहे हैं और अपनी इच्छा के अनुसार प्रत्याशी का चयन कर रहे हैं। "बोल दो भारत" की टीम ने मौके पर पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया और मतदाताओं, प्रत्याशियों तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी से बातचीत की। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह और प्रत्याशियों में जीत की उम्मीद साफ दिखाई दी। फिलहाल मतदान प्रक्रिया जारी रहने के दौरान पूरे समाज की नजर इस बात पर टिकी रही कि आखिर गहोई समाज किन चेहरों पर भरोसा जताता है। अब सबकी निगाहें शाम को होने वाली मतगणना पर हैं। मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे और विजयी उम्मीदवारों को आज ही प्रमाणपत्र सौंपे जाएंगे। ऐसे में गहोई समाज के इस चुनावी महासंग्राम का अंतिम फैसला कुछ ही घंटों में सामने आ जाएगा। #orai #jalaun #गहोईसेवामंडल #gahoisamaj #oraijalaun #jalaunnews #elections #अखिलभारतीयगहोईवैश्यमहासभा #jaigahoi
Orai, Jalaun | Jun 2, 2026
उरई के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा लगाया लापरवाही का आरोप, शव रेफर करने की कोशिश उरई शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पूरा मामला उरई शहर स्थित पीएल कमला हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक प्रसूता को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने लापरवाही बरती, जिसके चलते प्रसूता की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। आरोप ये भी है कि प्रसूता की मौत होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी परिजनों को समय पर नहीं दी और मामले को छिपाने का प्रयास किया। परिजनों का कहना है कि जब प्रसूता की मौत हो चुकी थी, तब भी अस्पताल प्रशासन ने उसे गंभीर बताकर दूसरे अस्पताल रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी। घटनाा की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और करीबी लोग अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी डॉक्टरों और स्टाफ के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला गया। परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया गया । पुलिस द्वारा बताया गया कि यदि परिजनों द्वारा लिखित तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Orai, Jalaun | Jun 2, 2026
भाकियू नेताओं ने तूफान व बारिश से हुए नुकसान की जांच की उठाई माँग उरई (जालौन)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए जनपद में विगत दिनों आए भीषण तूफान एवं बारिश से हुए नुकसान की जांच कराए जाने की माँग की। ज्ञापन के माध्यम से भाकियू नेताओं ने बताया कि हाल ही में आए तेज तूफान और भारी बारिश के कारण किसानों की फसलें, मकान, पशुशालाएं तथा अन्य संपत्तियां प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर पेड़ गिरने, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने तथा कृषि कार्यों को भारी नुकसान पहुंचने की शिकायतें सामने आई हैं। भाकियू पदाधिकारियों ने प्रशासन से माँग करी कि तत्काल सर्वे करवाकर प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। प्राथमिक जिम्मेदारी है।इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, भाकियू जिलाध्यक्ष डा. द्विजेंद्र सिंह निरंजन, भारत सिंह करमेर, बृजेश राजपूत, डा. केदारनाथ, रामकुमार पटेल सहित दर्जनों किसान नेता मौजूद रहे।
Orai, Jalaun | Jun 2, 2026
अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं/बैरक का निरीक्षण एवं पुलिस कर्मचारीगण का अर्दली रूम कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये। https://t.co/V8J2epbTuv
Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 2, 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025। भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित। 8,...
Orai, Jalaun | Jun 2, 2026