भाकियू नेताओं ने तूफान व बारिश से हुए नुकसान की जांच की उठाई माँग
उरई (जालौन)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए जनपद में विगत दिनों आए भीषण तूफान एवं बारिश से हुए नुकसान की जांच कराए जाने की माँग की। ज्ञापन के माध्यम से भाकियू नेताओं ने बताया कि हाल ही में आए तेज तूफान और भारी बारिश के कारण किसानों की फसलें, मकान, पशुशालाएं तथा अन्य संपत्तियां प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर पेड़ गिरने, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने तथा कृषि कार्यों को भारी नुकसान पहुंचने की शिकायतें सामने आई हैं। भाकियू पदाधिकारियों ने प्रशासन से माँग करी कि तत्काल सर्वे करवाकर प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। प्राथमिक जिम्मेदारी है।इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, भाकियू जिलाध्यक्ष डा. द्विजेंद्र सिंह निरंजन, भारत सिंह करमेर, बृजेश राजपूत, डा. केदारनाथ, रामकुमार पटेल सहित दर्जनों किसान नेता मौजूद रहे।
Orai, Jalaun | Jun 2, 2026