Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
arvind6669858
Previous slide
Next slide
शेखपुरा फिजिकल एकेडमी द्वारा आयोजित सम्मानित समारोह का आयोजन। SDM प्रियंका कुमारी,ASP डॉ राकेश कुमार, प्राचार्य रामाधीन महाविद्यालय, दिवाकर कुमार द्वारा 100 से अधिक सिपाहियों को सम्मानित किया।
Sheikhpura, Sheikhpura
| Jun 12, 2026
MORE NEWS
शिक्षकों के लिए चेतावनी,,,,,,,,,,
Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 24, 2026
केंद्रीय चयन पर्षद बिहार पटना द्वारा आयोजित विशेष शाखा में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार शेखपुरा के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त एवं सफ़ल आयोजन हेतु सुरक्षा एवं विधी - व्यवस्था के दृष्टिगत से पुलिस पदाधिकारी/ कर्मी की तैनाती की गई है। शेखपुरा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने एवं असमाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी की जा रही है। शेखपुरा पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर.... #sheikhpurapolice #HaiTaiyaarHum #Bihar #Dial112 #BiharPolice
Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 24, 2026
मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात; नियंत्रण कक्ष स्थापित। आज दिनांक 24.06.2026 को आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी को लेकर श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी और श्री हिमांशु, पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी के साथ मंथन सभागार में ब्रीफिंग किया गया। इस बैठक में माननीय विधान परिषद सदस्य श्री ललन महतो जी उपस्थित थें। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष मुहर्रम का त्योहार आगामी 26 जून 2026 (चाँद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार) को मनाए जाने की संभावना है। पर्व के दौरान पारंपरिक रूप से निकाले जाने वाले ताजिया जुलूसों को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों पर विशेष पैनी नजर रहेगा। जिले में अमूमन सांप्रदायिक स्थिति सामान्य रहती है, लेकिन देशकाल की वर्तमान परिस्थितियों और पूर्व के विवादों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन ने निम्नलिखित क्षेत्रों को विशेष रूप से संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया है जिसमें अरियरी प्रखंड में हुसैनाबाद और ककराड़ (तालाब/कब्रिस्तान घेराबंदी विवाद) तथा रामपुर में हाल के दिनों में हुए विवादों के मद्देनजर अत्यधिक निगरानी रखी जाएगी। शेखोपुरसराय प्रखंड में चरूआवां एवं अस्थन्ना में पिछले वर्षों की घटनाओं को देखते हुए विशेष सतर्कता के निर्देश हैं। शेखपुरा प्रखंड व नगर क्षेत्र में कमासी और पिंडशरीफ, ककरार आदि स्थलों पर पैनी नजर रहेगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्षों को चौबीसों घंटे पैनी नजर रखने को कहा गया है। डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा अन्यथा संबंधित के विरुद्ध नियमशगत कार्यवाही किया जाएगा। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण शील रहेंगे साथ ही वीडियोग्राफी, कैमरा और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रहेगा। जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा 73 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर स्टेटिक एवं गश्ती दल के रूप में प्रभारी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। यह प्रतिनियुक्ति आदेश 26 जून 2026 के पूर्वाह्न 6:00 बजे से प्रभावी होकर त्योहार की समाप्ति और स्थिति पूर्णत सामान्य होने तक लागू रहेगा। सभी तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे समय से अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देकर जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई । सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने अपने दायित्वों को सही तरीके से निर्वहन करेंगे अन्यथा संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले, अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्षों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और ग्रामीण पुलिस के माध्यम से खुफिया/गुप्त सूचनाएं (आसूचना) एकत्रित करने का मूल उत्तरदायित्व सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने साफ कहा गया है कि प्रारंभिक अवस्था में ही किसी भी विवाद को सुलझा लिया जाए, ताकि वह गंभीर रूप न ले सके। यदि किसी स्थान पर दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न होता है, तो प्रतिनियुक्त पदाधिकारी बिना किसी हिचकिचाहट के निष्पक्षता और दृढ़तापूर्वक कार्रवाई करेंगे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों के आलोक में आवश्यकता पड़ने पर बल प्रयोग करने में भी संकोच न करने का निर्देश दिया गया है। श्री कृष्ण सभागार में बना मुख्य नियंत्रण कक्ष, 24 घंटे तैनात रहेगी QRT कंट्रोल रूम में विधि-व्यवस्था संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए श्री कृष्ण सभागार, शेखपुरा में मुख्य जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 06341-223333 है। यह तीन पालियों में 24 घंटे कार्यरत रहेगा। प्रभारी अधिकारी: नियंत्रण कक्ष के प्रभारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी श्री चन्दन कुमार चक्रवर्ती और वरीय प्रभार में जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती बेबी कुमारी को नियुक्त किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे पुलिस की क्यूआरटी (QRT) टीम मुस्तैद रहेगी। सड़क सुरक्षा, पेयजल, बिजली, साफ सफाई, चिकित्सा और फायर ब्रिगेड की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। नगर और कार्यक्रम क्षेत्रों की सड़कों पर सुचारू यातायात के लिए थाना रिजर्व बल एवं ग्रामीण पुलिस तैनात रहेगी, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि वे नियंत्रण कक्ष में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की टीम के साथ 24 घंटे चलंत चिकित्सा वाहन (एम्बुलेंस) की व्यवस्था रखें। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। नियंत्रण कक्ष और बरबीघा थाना समेत मूल कार्यालयों में फायर ब्रिगेड (अग्निशामक दस्ता) की यूनिटों को अलर्ट पर रखा गया है। शांति समिति के सभी सदस्यों के द्वारा इस पर्व को मिलजुलकर मनाने हेतु अनुरोध किया। अनुमंडल पदाधिकारी, सुश्री प्रियंका कुमारी और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० राकेश कुमार को अनुमंडल क्षेत्र की संपूर्ण विधि-व्यवस्था का प्रभार सौंपा गया है। वरीय स्तर पर अपर समाहर्ता श्री लखीन्द्र पासवान, उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर पूरी स्थिति की कमान संभालेंगे। इस अवसर पर चेवाड़ा चेयरमैन, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता जांच, भू अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हेड क्वार्टर, शांति समिति के सदस्यगण आदि उपस्थित थें।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 24, 2026
बीती रात्रि शहर के विभिन्न होटल और लॉज में जांच पड़ताल, देखिए।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 24, 2026
मुहर्रम को लेकर बैठक। इस बैठक में शामिल हुए भाजपा राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि बिपिन मंडल ने जिला समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल होकर आगामी पर्व-त्योहारों एवं महत्वपूर्ण अवसरों के दौरान जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। सभी से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। जिले के विकास और जनहित के लिए शांति एवं सद्भाव सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 24, 2026