मुहर्रम को लेकर बैठक।
इस बैठक में शामिल हुए भाजपा राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि बिपिन मंडल ने जिला समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल होकर आगामी पर्व-त्योहारों एवं महत्वपूर्ण अवसरों के दौरान जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। सभी से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। जिले के विकास और जनहित के लिए शांति एवं सद्भाव सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं।