घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय में बजरंग दल ने शौर्य दिवस पर निकाली मोटरसाइकिल रैली, सैकड़ों लोग हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Dec 7, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय में बजरंग दल द्वारा शौर्य दिवस के अवसर पर भव्य बाइक रैली निकाली। इस रैली में सैकड़ों लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। सुबह से ही चांदनी चौक में बजरंग दल के कार्यकर्ता व स्थानीय युवक एकत्र हुए, जहाँ जय श्रीराम के नारों के बीच रैली की शुरुआत की गई।बाइक रैली चांदनी चौक से निकलकर थाना चौक, ब्लॉक चौक सहित कई मोहल्ला घूमे।