घाघरा: घाघरा ब्लॉक में सारथी योजना कार्यशाला में अव्यवस्था, कई कर्मी ज़मीन पर बैठे, कई लौटे
Ghaghra, Gumla | Dec 6, 2025 घाघरा ब्लॉक परिसर में श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग झारखंड द्वारा सारथी योजना के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला अव्यवस्था का शिकार बन गई। कार्यशाला में आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया और कृषक मित्रों सहित बड़ी संख्या में कर्मियों को बुलाया गया था। लेकिन ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में सीमित बैठने की व्यवस्था होने से कार्यक्रम में दिक्कत हुई