घाघरा: घाघरा के टोटांबी पुल के पास बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, एक घायल
Ghaghra, Gumla | Dec 6, 2025 घाघरा गुमला बॉर्डर स्थित टोटांबी पुल के पास अज्ञात बस ने मोटरसाइकिल सवार जेएच 08इ7213 को टक्कर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच। घायल को इलाज हेतु घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां इलाज के बाद गुमला रेफर हुआ।