घाघरा: नवनी गांव में खलिहान के धान में लगी आग, लाखों का नुकसान, पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
Ghaghra, Gumla | Dec 6, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के नवनी गांव में खलिहान में रखें महावीर उरांव,के धान के गांज में आग लग गई। जिससे धान गांज जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस बाबत जानकारी देते हुए महावीर की पत्नी पंचोला देवी ने बताया कि खेतों से कटाई कर धान गांज को लाकर खलियान में रखा गया था। कैसे आग लगी कोई जानकारी नहीं है।बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं बुझाया जा सका।