घाघरा: नवडीहा के पास बॉक्साइट ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
Ghaghra, Gumla | Dec 6, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा के समीप बॉक्साइट ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चढ़या ग्राम निवासी पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आशीष उरांव और शांति देवी के नाम शामिल है। दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।