चित्तौड़गढ़ भजन क्लबिंग कार्यक्रम हुआ अव्यवस्थाओं का शिकार,
आयोजक ओर पुलिस नही सम्भाल पाई भीड़ को
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। शहर में पहली बार श्रीनाथ वाटिका में आयोजित हुए भजन क्लबिंग कार्यक्रम में सोच से अधिक भीड़ आने के चलते पूरा कार्यक्रम अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया, विशेषकर आयोजकों द्वारा जारी दिव्य अनुभूपि पास (वीआईपी पास) धारकों को भीड़ का हिस्सा बनना पड़ा, जबकि पास वितरण में यह ध्यान रखने योग्य बात थी कि जितनी बैठक व्यवस्था थी उतने ही पास वितरित होते तो ऐसी अव्यवस्था देखने को नही मिलती लेकिन आयोजकों द्वारा पास तो बांट दिए गए लेकिन मेहमानों के लिए उचित बैठक व्यवस्था नही कर पाए, वही शहरवासियों को भी बमुश्किल खड़े खड़े ही कार्यक्रम देखना पड़ा जिसके चलते कार्यक्रम में सेकड़ो लोग पहुंचे लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते पूरा कार्यक्रम ही भीड़ का शिकार हो गया।
@chittorgarh_police @cpjoshibjp @hello_chittorgarh