तिजारा: भिवाड़ी में एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई, पाक हैंडलर को नूह से किया गया गिरफ्तार
Tijara, Alwar | Jun 15, 2026 मध्य प्रदेश एटीएस और केंद्रीय एजेंसी ने भिवाड़ी के नाखनोल गांव से पाकिस्तान हैंडलर शाकीर को गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार वह मस्जिद में मौलवी बनकर छुपा था। फराज नईम आतंकी नेटवर्क की जांच में उसका नाम सामने आया था। अब पूछताछ के लिए उसे भोपाल ले जाया गया है।