जमुई: ख़ैरा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचे मंत्री दामोदर रावत, कहा- अपराधी की कोई जाति नहीं होती
Jamui, Jamui | May 26, 2026 खैरा में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत और सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी का एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। समारोह के बाद रविवार की रात 8:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।