गुन्नौर: गांव कन्हुआ में डीएसएम शुगर मिल की ओर से किसान गोष्ठी एवं मानसून गन्ना फील्ड डे का आयोजन किया गया
डीएसएम शुगर मिल रजपुरा के मिल क्षेत्र के गांव कन्हुआ में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे किसान गोष्ठी एवं मानसून गन्ना फील्ड डे आयोजित किया गया। जिसके करीब 350 किसानों ने प्रतिभाग किया। यूनिट हेड उपेंद्र कुमार तोमर ने मानसून गन्ने की बुवाई, छह फीट की दूरी, कम बीज और सह-फसली खेती के लाभ बताए। कार्यक्रम में मिल के अधिकारी जोनल इंचार्ज और फील्ड स्टाफ मौजूद रहे।