जिस टीचर ने जीवन में बच्चों को सफल बनाया हो, मुश्किल वक्त में उसके साथ खड़ा रहा हो। बच्चे भी उसका साथ कभी भी नहीं छोड़ते। खान सर ने बच्चों के इर्द-गिर्द अपना जो व्यक्तित्व बनाया है, उसमें वो हमेशा बच्चों के लिए बोलते और उनके पक्ष में सड़क तक पर लड़ते नजर आते हैं। ऐसे में जब बीते दिनों खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना सामने आई, तब छात्र उनके समर्थन में उतर आए।
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में खान सर की कोचिंग के बाहर सैकड़ों बच्चों की भीड़ देखने को मिलती है। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया की जनता का भी यहीं कहना है कि ‘ये प्यार 1 का नहीं, बल्कि खान सर की सालों की मेहनत की कमाई है।’
2 जून को खान सर की कोचिंग में प्रतिद्वंदी कोचिंग वालों ने तोड़फोड़ की और मारपीट में गार्ड को भी गंभीर रूप से चोटिल कर दिया। इस घटना से खान सर तो व्यथित नजर ही आए। साथ ही, बच्चों भी इससे काफी मायूस हुए। जिसके चलते वह कथिततौर पर खान सर का हाल-चाल जानने और अपना समर्�
Korba, Korba | Jun 4, 2026