पंडारक: पंडारक में पुलिस का बड़ा एक्शन: एनटीपीसी डैम से अवैध 'फेन' छनाई, राइफल-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
पंडारक थाना क्षेत्र एनटीपीसी डैम से निकलने वाले ‘फेन’ (औद्योगिक अपशिष्ट) की अवैध छनाई कर रहे एक आरोपी को पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। उसके पास से एक राइफल और 31 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ बाढ़-1 रामकृष्ण ने रविवार को लगभग 3:30 बजे पूरी जानकारी दी।