सोनकच्छ: मोटर साइकिल चालक ने 62 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक चार तिलक मार्ग निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग सड़क किनारे जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर सोनकच्छ पुलिस थाना ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।