जमुई: उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों से पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार कर शराब की बरामद, मेडिकल के लिए लाया गया अस्पताल
Jamui, Jamui | Jan 29, 2024 उत्पाद पुलिस ने जिले की अलग-अलग जगहों पर छापेमारी अभियान चलाकर पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने शराब भी बरामद की है। सभी को सोमवार की सुबह मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तस्करों की पहचान राजेश कुमार चिलकाखार, गोविंद कुमार मटिहानी बेगूसराय, सुबोध कुमार सारेवाद, अनुज और सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है।