जमुई: रंगनिया गांव सहित विभिन्न गांव में पहुंचकर डीएम ने विकास योजनाओं की ग्रामीणों से ली जानकारी
Jamui, Jamui | Jan 29, 2024 सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी लेने रविवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार रगनियां सहित विभिन्न गांव का दौरा किया। इस दौरान सभी गांव में घूम-घूम कर विकास योजनाओं के कार्यों का जायजा लिया।साथ ही ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली और हर संभव ग्रामीणों को मदद का भरोसा दिलाया।