जमुई: डीएम ऑफिस के पीछे पथ निर्माण विभाग में कार्यरत महिला सफाई कर्मी को सांप ने काटा, इलाज जारी
Jamui, Jamui | Jan 29, 2024 जमुई डीएम कार्यालय के पीछे पथ निर्माण विभाग कार्यालय में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मी को सफाई के दौरान सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान शिवनडीह निवासी बेली देवी के रूप में की गई है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।