भंडरा: भंडरा सीएचसी में तम्बाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने नशामुक्त जीवन की शपथ ली, जागरूकता का दिया संदेश
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर सोमवार दोपहर 1:30 बजे भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तम्बाकू निषेध शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों एवं सहियाओं को तम्बाकू और निकोटीन युक्त उत्पादों से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प.