#अलीगढ़ में चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के विरोध में सपा का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे, इस्तीफे की मांग पर नारेबाजी,अलीगढ़ में चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे सपाइयों ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस और PAC बल तैनात किया गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ भी जमकर नारे लगाए। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने ऐलान किया कि जब तक चुनाव आयोग का इस्तीफा नहीं होता, तब तक प्रदर्शन जारी रखने की मांग उठाई जाएगी। प्रदर्शन थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला मुख्यालय के बाहर किया गया।
#Aligarh #SamajwadiParty #ElectionCommission #SPProtest #AligarhNews
Koil, Aligarh | Oct 7, 2026