गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF टीम ने घर से भागी एक नाबालिग लड़की को बचाया
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने 1 नाबालिक लड़की को रेस्क्यू किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म संख्या 6 पर गश्ती के दौरान एक नाबालिक लड़की को डरी सहमी देख पूछताछ की गई।पूछताछ में बताया वह जमुई जिले के सिकंदरा का रहने वाली है।उसकी मां नहीं है और अपने घर वालो को बिना बताए गया जंक्शन आई थी।