गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के सीताकुंड में कोलकाता से आए तीर्थयात्री का पैंट गायब, ₹13 हजार, टिकट और आधार कार्ड की हुई चोरी
गया के सीताकुंड में कोलकाता से पिंडदान करने आए तीर्थयात्री का नगद रुपए से भरे पैंट की चोरी की घटना हुई है।पीड़ित तीर्थयात्री अशोक कुमार साव ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे बताया कि वह स्नान कर पिंडदान का पूजा कर रहा था।इस दौरान पैंट को पूजा के सामान के साथ रखा था।पूजा करने के दौरान चोर उचक्कों के द्वारा पैंट की चोरी कर ली गई है।