गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: पितृपक्ष मेला में विष्णुपद मंदिर में गर्मी से बेहोश हुई महिला तीर्थयात्री, स्वास्थ्य शिविर में भर्ती
गया में 21 सितंबर तक पितृपक्ष मेला आयोजित है।इस दौरान 11 लाख से अधिक तीर्थयात्री अब तक पिंडदान करने पहुंच चुके है।प्रतिदिन करीब 1 लाख तीर्थयात्री विष्णुपद मंदिर पहुंच रहे है।भीड़ नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा बेहतर इंतजाम किया गया है।विष्णुपद मंदिर जाने के क्रम में भीषण गर्मी के कारण पिंडदान करने आए महिला तीर्थयात्री बेहोश हो गई।