🐄🙏 चित्तौड़गढ़ के भोईखेड़ा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गोवर्धन पूजा, गोमाता और नंदी महाराज का किया श्रृंगार
भोईखेड़ा, चित्तौड़गढ़। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर भोईखेड़ा में नारायण और कन्हैया सहित ग्रामीणों ने मिलकर गोमाता एवं नंदी महाराज को स्नान करवाया। इसके बाद मेहंदी, बेड़ा एवं दीपावली की पारंपरिक रस्में निभाई गईं। नंदी महाराज के सींगों पर रंग-रोगन कर आकर्षक सजावट की गई तथा माली-पन्ना पहनाकर उनका श्रृंगार किया गया।
शाम को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर कान भेरू, कैलाश, तुलसीराम, रतन, धर्मराज, बालकिशन, दशरथ, मुकेश, गोपाल, कैलाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
🙏 गोवर्धन पूजा के माध्यम से गोसेवा, परंपरा और सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा का सुंदर संदेश दिया गया।
#गोवर्धनपूजा #भोईखेड़ा #चित्तौड़गढ़ #गोमाता #नंदीमहाराज गोसेवा दीपावली राजस्थान HelloChittorgarhNews
Chittaurgarh, Chittorgarh | Nov 10, 2026