दादरी: सेक्टर-29 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नोएडा शहीद स्मारक का 24वां स्थापना दिवस, थल सेना अध्यक्ष भी रहे मौजूद
नोएडा के सेक्टर-29 में शनिवार को नोएडा शहीद स्मारक के 24वें स्थापना दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गौतम बुद्ध नगर जनपद के 42 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।