घाटमपुर: बेखौफ चोरों ने छत में बंधे बकरों को खोलकर नीचे फेंका, फिर वाहन में लादकर फरार हो गए
गुरुवार सुबह 4:00 के करीब धावा बोलकर चोरों ने बकरे बकरी चोरी की वारदात को अंजाम देकर लग्जरी कार में लादकर फरार हो गए।चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि मड़ेपुर गांव में रामनारायण साहू के घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गए और वहां बंधे दो बकरे चोरी कर लिए।घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।थाना प्रभारी ने बताया सीसीटीवी में कार दिखाई दी है।जल्द खुलासा किया जाएगा।