भीनमाल-सांचौर में कल मतदान, कलेक्टर ने शत-प्रतिशत वोटिंग की अपील की : जालोर। नगर निकाय चुनाव के तहत भीनमाल व सांचौर नगर पालिका में शुक्रवार को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और नगर की सरकार चुनने के लिए हर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करे। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर छाया-पानी के साथ बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की है। कलेक्टर ने मतदाताओं से लोकतंत्र में आस्था जताते हुए राष्ट्रहित में मतदान करने का आह्वान किया।
Jalor, Jalor | Sep 10, 2026