नाला: वर्धनडंगा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा, पूर्व कृषि मंत्री भी रहे मौजूद
Nala, Jamtara | May 3, 2025 शनिवार को वर्धनडांगा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव को लेकर पूर्वाहन 11 बजे कलश यात्रा निकाली गई,कलश यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व कृषि मंत्री शामिल हुए| मालूम हो कि श्री निताई गौरंगा महाप्रभु आंखड़ा वर्धनडांगा में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में वृंदावन राधा कुंड मथुरा के श्री अदैत्य पंडित जी महाराज के सानिध्य में भागवत प्रवचन किया जाएगा|