नाला: किष्टोपुर सहित विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को VHND के माध्यम से टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया
Nala, Jamtara | May 1, 2025 राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अपराह्न 1 बजे किष्टोपुर सहित विभिन्न जगहों में भीएचएनडी के तहत नियमित टीकाकरण किया गया| इस दौरान जाबरदहा,पलास्थली,जामदही,किष्टोपुर आदि गांव में भीएचएनडी किया गया। इस क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को विटामिन ए,आयरन सीरप आदि की जानकारी दी तथा नवजात बच्चों तथा गर्भवती माता को टीकाकर की|