नाला: कोनाला CHC में अग्निशामक पदाधिकारी ने किया मॉक ड्रिल, आग लगने की स्थिति से निपटने की जानकारी दी
Nala, Jamtara | May 2, 2025 शुक्रवार अपराह्न 3 बजे नाला सीएचसी में जिला अग्निशामक पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह एवं टीम के द्वारा अग्निशामक मॉक ड्रिल कराया गया।इस दौरान एलपीजी सिलंडर में आग लगने तथा आग लगने की स्थिति से निपटने आदि की प्रायोगिक जानकारी दी| मॉक ड्रिल के दौरान बताया गया कि आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित कैसे निकाला जाए| इसके अलावा अन्य उपकरणों की जानकारी दी|