नाला: प्रखंड कार्यालय सभागार में BDO की अध्यक्षता में VLE के साथ ग्राम पंचायत विकास योजना की समीक्षा बैठक की गई
Nala, Jamtara | May 2, 2025 शुक्रवार को अपराह्न करीब 1बजे नाला प्रखंड सभागार में पं0 सचिवालयों में प्रतिनियुक्त VLE के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई, ग्राम पंचायत विकास योजना से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई| बैठक की अध्यक्षता BDO आकांक्षा कुमारी ने की|इस अवसर पर पंचायत राज कोऑर्डिनेटर तरुण कुमार हेंब्रम ने प्रोजेक्टर के माध्यम से 15वें वित्त आयोग आदि की जानकारी दी|