रूपवास: रूपवास क्षेत्र में सिलिकोसिस पीड़ितों की मुलाकात में अवैध वसूली का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
तहसील के गांव खेड़ा ठाकुर में सिलिकोसिस पीड़ितों से मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने अवैध वसूली का आरोप लगने से विवाद खड़ा हो गया। पीड़ित सुंदर सिंह ने बंसी पहाड़पुर निवासी ओमप्रकाश पर सिलिकोसिस प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर ₹4000 लेने का आरोप लगाया।