कोल: सिविल लाइन, अलीगढ़ कोर्ट रूम में जिला जज की तबीयत बिगड़ी, ट्रामा सेंटर में भर्ती
Koil, Aligarh | Feb 18, 2025 उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र स्थित अलीगढ़ जिला सत्र एवं न्यायालय में मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे उस वक्त अफरा तफरी और भगदड़ मच गईं. जब कोर्ट रूम में बैठकर मुकदमे की सुनवाई कर रहे जिला जज संजीव कुमार को अचानक हार्ट अटैक पड़ गया. जिला जज को अचानक हार्ट अटैक पड़ते देख वहां मौजूद कर्मचारियों द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।