कोल: गोधा में राशन के गेंहू खाकर दो बकरियों की हुई मौत, तीसरी बकरी मरणासन्न
Koil, Aligarh | Feb 18, 2025 अलीगढ़ के थाना गोधा इलाके के गांव सलेमपुर से एक मामला प्रकाश में आया है जहां राशन का गेहूं खाकर दो बकरियों की मौत हो गई। जबकि तीसरी बकरी मरणासन्न है।इधर ग्रामीण बकरी स्वामी ने राशन की गेहूं में कीटनाशक मिले होने का आरोप लगाते हुए शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में अधिकारियों के द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई का ग्रामीण को आश्वासन दिया गया है।