बलरामपुर: नशे की हालत में बंधक बनाकर धोखाधड़ी से 50 लाख की जमीन 5 लाख में बैनामा कराने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुनीला वर्मा ने अपने पति महेंद्र प्रताप वर्मा के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के अनुसार उसके पति को नशे की हालत में बंधक बनाकर धोखाधड़ी से 50 लाख की जमीन को 5 लाख में बैनामा करा दिया है।