बलरामपुर: भारतीय किसान यूनियन ने उपनिदेशक कृषि कार्यालय पर खाद की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे भारतीय किसान यूनियन द्वारा उपनिदेशक कृषि कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए खाद की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को यूरिया की उपलब्धता नहीं हो पा रही है समितियां द्वारा मनमानी किया जा रहा है, जिला कृषि अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों के अन्य समस्याओं के लिए भी प्रदर्शन किया।