बलरामपुर: विकास भवन में लोगों ने सुना प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन, किसानों ने सम्मान निधि प्राप्त होने पर जताई खुशी
शनिवार सुबह 11:00 बजे विकास भवन में सदर विधायक जिले के अधिकारी एवं किसानों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना गया। किसान सम्मन निधि की 20 वीं किस्त प्राप्त होने पर किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। सदर विधायक पलटू राम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानो की आर्थिक समृद्धि के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं।