बलरामपुर: जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग में विशेषज्ञों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित, 8 अगस्त होगी अंतिम तिथि
जिला समाज कल्याण अधिकारी, बलरामपुर डा0 राहुल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र एवं छात्राओं हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग में अनुभवी एवं योग्य विषय विशेषज्ञों की आवश्यकता है। इस हेतु सरकारी एवं गैर सरकारी विषय विशेषज्ञों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।