बलरामपुर: खाद की किल्लत खत्म नहीं हो रही, मंडी समिति में यूरिया के लिए कड़ी धूप में लाइन में लगे किसान
शनिवार दोपहर 1:00 बजे किसानों को यूरिया खाद के लिए मंडी समिति में कड़ी धूप में लाइन में लगी हुई देखा गया। यूरिया की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है किसानों ने बताया की सुबह से लाइन में लगे हैं फिर भी शाम तक यूरिया मिलने की कोई गारंटी नहीं है।किसानों द्वारा बताया गया कि इस समय धान में यूरिया डालने की आवश्यकता है जिसके लिए लोग परेशान हैं।