बलरामपुर: डीएम द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, बलरामपुर देहात में सरकारी जमीन पर फर्जी दस्तावेजों से बैनामा
डीएम पवन अग्रवाल द्वारा ग्राम बलरामपुर देहात में शिकायत पर जांच के लिए गठित राजस्व एवं चकबन्दी विभाग की संयुक्त टीम की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है जिसमें पाया गया कि 7.12 एकड़ सरकारी जमीन को कूटरचित दस्तावेजो के जरिए अपने नाम दर्ज करा लिया गया है रिपोर्टनुसार बलरामपुर देहात में स्थित गाटा संख्या 1655और 1671 को अपने नाम दर्ज कराने वाले सभी लोग फर्जी है।