काशीपुर: ग्राम कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने रियल स्टेट कंपनी पर ठगी करने का लगाया आरोप
काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने काशीपुर कोतवाली पुलिस को बताया कि, एक रियल एस्टेट कंपनी के लोगों ने उनको मुनाफे का लालच दिया और उनसे ₹300000 ठग लिए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त मामले की जांच शुरू कर दी है।