चाईबासा: शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सामने आई तस्वीरें नगर प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। सड़क किनारे कचरे के ढेर, खुले में फैली गंदगी, सड़कों के किनारे शौच टैंक की अव्यवस्थित स्थिति और रिहायशी हालात शहर की स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर पर पुर्व वार्ड पार्षद विप्लव सिंह ने बुधवार 2 बजे सोसल मीडिया पोस्ट कर आरोप लगाया।