#संगरिया में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान
शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता अभियान
संगरिया की आवाज़।
संगरिया। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मंगलवार को उपखंड अधिकारी Jai Kaushik के निर्देशन में अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्मारक क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा भगत सिंह चौक एवं शहीद स्मारक पर स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विकास अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत समिति परिसर में सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने मिलकर शौचालयों और पार्क की सफाई की तथा पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता जताई गई। ग्राम पंचायत स्तर पर भी इसी तरह के आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
राजीविका ब्लाक प्रबंधक रोशनी चौधरी ने बताया कि महिला समूहों ने "एक पेड़ मां के नाम " थीम पर रंगोली बनाकर और हाथों पर मेहंदी रचाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में नागरिको को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया।
उपखंड अधिकारी जय कौशिक ने कहा कि इस तरह के सामुदायिक कार्यक्रमों से स्वच्छता और हरियालो राजस्थान के प्रति लोग जागरूक होंगे।
संगरिया की आवाज़
Government of Rajasthan Sangaria Matdaan Maha Abhiyaan